फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने करोना टीकाकरण एवं बचाव के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
कासगंज के ग्राम कलियानपुर में कोरोना टीकाकरण व कोरोना से बचाव की जानकारी देती एनसीसी कैडिट। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शारदा जौहरी नगर पालिका महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट छात्राओं ने ग्राम कलियानपुर में ग्रामीणों को कोरोना के टीकाकरण कराने व कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। एनसीसी कैडेटों ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग कोरोना का टीकाकरण अवश्य कराएं। जिससे कोरोना के प्रति इम्युनिटी बढ़ेगी और कोरोना संक्रमण की आशंका कम होगी।
विज्ञापन

वहीं कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने, साबुन से हाथों को धोने सहित अन्य कोरोना से बचाव के उपायों की जानकारी दी। कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने को एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस दौरान नेहा वशिष्ठ, मंजू, निशा, रोशनी पचौरी, प्रियंका, विदुषी, मीनू, संगीता, नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें