केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, बम्बई वालों की बगीची के लक्ष्मी नारायन मंदिर परिसर में नववर्ष पर ना
आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड स्थित बम्बई वालों की बगीची के लक्ष्मी नारायन मंदिर परिसर में नववर्ष पर नेशनल चैंबर की पत्रिका नाचिक का विमोचन किया गया। इसमें बजट से बचत तक रिफाॅर्म 2.0 के बारे में बताया गया है। मंदिर में भजन संध्या और प्रसादी का भी आयोजन हुआ।
चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि पत्रिका में उद्योग एवं व्यापार की जानकारियों, सूचनाओं व नियमों के साथ चैंबर सदस्यों की सूची दी गई है। उद्यमियों और व्यापारियों के हित में लेख प्रकाशित किए गए हैं। जीएसटी सुधारों के साथ बेनामी संपत्तियों के बारे में एडवोकेट दीपक माहेश्वरी का लेख इस पत्रिका हिस्सा है, वहीं आयकर की नई कर व्यवस्था पर पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा और सीए दीपेंद्र मोहन ने लेख लिखे हैं। सीए प्रार्थना जालान, सचिन सारस्वत, सीए नीतेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल आदि के लेख प्रस्तुत किए गए हैं।
विमोचन पर उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, योगेंद्र कुमार सिंघल, अमर मित्तल, महेंद्र कुमार सिंघल, श्रीकिशन गोयल आदि मौजूद रहे।