फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जैन मंदिरों में दीपदान और श्रीजी का अभिषेक-पूजन

Fri, 02 Jan 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर एवं बाह के नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने धर्म अध्यात्म की गोद में नये साल का उत्सव मनाया। श्रीजी के दरबार में दीये जलाए। अभिषेक-पूजन किया। जैतपुर में भगवान नेमिनाथ का विधान का सौभाग्य महेश रपरिया, विकास रपरिया को परिवार को मिला। प्रभाष शास्त्री एवं विकास जैन ने धर्म अध्यात्म की गंगा बहाई। नेमिनाथ के प्रथम दर्शन का सौभाग्य सनत कुमार, नितिन कुमार, अंशू बकेवरिया परिवार को, शांति धारा का सौभाग्य अशोक कुमार, विकास कुमार, अभिषेक, राहुल बजाज, उमेश कुमार, रमेश, मनोज जैन, मोहित परिवार को मिला। रात में भजन-कीर्तन एवं दीपदान हुआ। इस दौरान मुकेश रपरिया, अरुण जैन, दिनेश जैन, गोल्डी जैन, प्रिंस जैन, रिषभ जैन, भोले जैन, विमलेश जैन, नीरज जैन, सम्यक जैन, चीनू जैन, नीतू, कविता, सीता, सुनीता, सरिता, संगीता, अंजली, नेंसी, खुशी, अर्पिता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें