फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इस तरह रेस्तरां संचालकों से उगाही करते जालसाज, खाना ऑर्डर करते... खत्म होने के पहले रचते जाल

Thu, 18 Jul 2024 09:25 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में जालसाज रेस्तरां संचालकों से उगाही कर रहे हैं। वह पहले खाना ऑर्डर करते हैं। फिर खाना खत्म होने के पहले जाल रचते हैं। इसके बाद हंगामा करते हैं। 
विज्ञापन
खाना (सांकेतिक फोटो) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, खाद्य एवं प्रसंस्करण ने व्यापारियों के साथ ब्लैकमेलिंग की घटनाओं पर चिंता जताई है। पदाधिकारियों का कहना है कि प्रतिष्ठित दुकानों पर ग्राहक बनकर जालसाज पहुंच रहे हैं। खाद्य वस्तु का ऑर्डर करते हैं। 

विज्ञापन


व्यंजन पूरा समाप्त होने से पहले अपने साथ लाए कॉकरोच, मच्छर या मक्खी को उसमें डालकर हंगामा करने लगते हैं। वीडियो बनाते हैं और ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठते हैं। फतेहाबाद रोड पर एक मिठाई व्यवसायी, एमजी रोड, अंजना टॉकीज और कमला नगर स्थित प्रतिष्ठानों पर ऐसा ही हुआ है। फतेहाबाद रोड पर रकम ले ली गई। 

नेशनल चैंबर अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि खाद्य एवं प्रसंस्करण प्रकोष्ठ की बैठक बुलाई जा रही है। उसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। चैंबर के खाद्य प्रसंस्करण प्रकोष्ठ के चेयरमैन शिशिर भगत ने बताया कि ठगी और जालसाजी के मामले एकत्र किए जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल संबंधित विभागों के अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें