फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र अध्यक्ष व प्रियांशी बनी मंत्री

विज्ञापन
कासगंज में प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में विजेता पदाधिकारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक कासगंज का निर्वाचन बीआरसी पर निर्विरोध रूप से संपन्न हो गया। चुनाव में नरेंद्र कुमार वर्मा को अध्यक्ष प्रियांशी प्रधान को मंत्री के पद पर चुना गया।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल मंत्री राजेश कटारा और मीडिया प्रभारी भानु प्रताप सिंह पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित रहे। अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए एक-एक आवेदन होने के कारण नरेंद्र कुमार वर्मा को अध्यक्ष और प्रियांशी प्रधान को मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने धनंजय प्रताप सिंह लोधी को संरक्षक, स्मिता माहेश्वरी को संयुक्त मंत्री, द्वारिका प्रसाद को कोषाध्यक्ष और अर्चना गुप्ता को महिला उपाध्यक्ष के पद पर नामित किया।
इस अवसर पर एटा के जिलाध्यक्ष राकेश चौहान, जिला मंत्री नेम सिंह वर्मा ,सुधीर कुमार ब्लॉक मंत्री निधौलीकलां, कासगंज के जिला संयोजक खूबेंद्र सिंह लोधी, सह संयोजक अरविंद शर्मा, मंजू सोलंकी, जमीर आलम, राकेश राजपूत, इंद्र कुमार वर्मा, अवनीश यादव, दीपिका शर्मा, सीमा वर्मा, रिचा माहेश्वरी, जयप्रकाश, नेतराम सिंह, प्रवीण गौतम, आकांक्षा गुप्ता, रश्मि शाक्य, ठाकुरदास बर्मा, रोहतास राजपूत, दिनेश कुमार मौजूद रहे। संचालन निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष अनार सिंह वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें