फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आगरा में इन  200 मकानों के ढहने का खतरा, दहशत में लोग...नाले की गिर चुकी है दीवार

Tue, 10 Sep 2024 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के नाला मंटोला की दीवार गिरने से मिट्टी का कटान शुरू हो गया है। ऐसे में  यहां के करीब 200 मकानों के ढहने का खतरा है। लोगों में दहशत है, लेकिन अपना घर छोड़कर जाएं भी तो कहां। 
 
विज्ञापन
मिट्टी का लगातार कटान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नाला मंटोला के किनारे बने मकान पानी से हो रहे कटान के कारण खतरे में हैं। नाले की दीवार ढह जाने से नाले और मकानों के बीच की सड़क गायब हो चुकी है। कटान के कारण अमन खरे का दोमंजिला मकान कभी भी गिर सकता है। राजनगर, मंटोला, काजीपाड़ा, बोदला, अशोक नगर, महावीर नाले और लोहामंडी में नाले के किनारे 200 से ज्यादा मकान हैं, जो नालों की दीवार गिरने के कारण ढहने के कगार पर हैं।
विज्ञापन


 

शहर में नाले के किनारे सुंदरपाड़ा, काजीपाड़ा, मंटोला, ढोलीखार, नाई की मंडी, अशोक नगर, ईदगाह, लोहामंडी, यमुना किनारा, बोदला की ओर बस्तियां हैं। इस बार तेज बारिश के कारण नालों से ज्यादा कटान हुआ। दरअसल, एक साल पहले जिन नालों की दीवारें गिरीं, उनकी नगर निगम ने मरम्मत ही नहीं कराई। 15वें वित्त आयोग से नगर निगम ने बीते साल नवंबर में बजट स्वीकृत कर मरम्मत की फाइलें तैयार कीं लेकिन फाइलें अटकी रहीं।


 

मिट्टी का लगातार कटान
मंटोला निवासी अमन खरे ने बताया कि नाले की दीवार गिरने से पानी मिट्टी को लगातार काट रहा है। नाले और घर के बीच बनी सड़क पूरी तरह से गायब हो गई है। लगातार कटान से घर की नींव तक नाला आ गया है। कभी भी यह गिर सकता है।

 
विज्ञापन

अटकी रहीं फाइलें
पार्षद बंटी माहौर का कहना है कि नालों की मरम्मत की फाइलें एक साल पहले तैयार की गई थीं, लेकिन पिछले साल नवंबर से अब तक यह हस्ताक्षर के लिए अटकी रहीं। मंटोला, महावीर नाला, काजीपाड़ा, लोहामंडी, राजनगर में सैकड़ों मकान हैं जो गिरासू हैं। जिम्मेदारी कौन लेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें