फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल निकला साधू: ग्रामीण समझ रहे थे जिसे ज्ञानी, 10 साल से पुलिस पड़ी थी पीछे, नॉनवेज के लिए किया था कत्ल

Thu, 09 May 2024 07:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ग्रामीणों के बीच जो साधू 10 साल से रह रहा था, उसके पीछे पुलिस पड़ी हुई थी। उसने नॉनवेज के लिए कत्ल किया था। जिसके बाद वो पिनाहट में छिपकर रह रहा था। गुजराज पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। 
 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के बलाई घाट पर रह रहे साधू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुजरात के बसाड़ जिले के थाना बापी की पुलिस उसे अपने साथ ले गई। बताया गया है कि साधू के वेश में जिसे लोग ज्ञानी मान बैठे थे, उस पर कत्ल का आरोप है। वो यहां छिपकर रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रेम सिंह उर्फ साधु निवासी गांव चंडीगढ़ शाला थाना पिढौरा पर आरोप है कि उसने गुजरात के वापी में 10 वर्ष पूर्व एक होटल पर मटन खाने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। तब से आरोपी गुजरात से फरार होकर पिढौरा क्षेत्र में आकर साधु का भेष रखकर आश्रम पर रहने लगा था। वह हत्या के मामले में न्यायालय में पेश नहीं हुआ।

पुलिस आरोपी को लगातार खोज रही थी। गुजरात न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया। हत्यारोपी प्रेम सिंह के साधु के भेष में पिढौरा क्षेत्र में होने की सूचना पुलिस को मिली। जिस पर गुजरात पुलिस यहां पहुंची और पिढौरा थाना पुलिस के साथ बलाई घाट तिराहे पर आरोपी को साधु के भेष में गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद गुजरात पुलिस आरोपी को अपने साथ बापी ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें