फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताज की खूबसूरती की दीवानी हुईं मिस यूनिवर्स शेन्निस पलासियोस, 45 मिनट तक रुकीं...; खूब कराई फोटोग्राफी

Thu, 09 May 2024 07:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मिस यूनिवर्स शेन्निस पलासियोस कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। इस दौरान पर्यटकों में उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
मिस यूनिवर्स 2023 शेन्निस पलासियोस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिस यूनिवर्स-2023 शेन्निस पलासियोस ने ताज का दीदार किया। जब उन्होंने मुख्य गेट से प्रवेश किया तो पर्यटकों की भीड़ उन्हें देखने कि लिए जुट गई। फैंस उनके साथ सेल्फी लेते भी नजर आए। कड़ी सुरक्षा के बीच मिस यूनिवर्स ने ताज की खूबसूरती को निहारा। 

मिस यूनिवर्स 2023 शेन्निस पलासियोस ने करीब 45 मिनट तक ताज को निहारा। इस दौरान पर्यटन पुलिस के साथ-साथ थाना ताजगंज पुलिस का कड़ा पहरा रहा। इस दौरान मिस यूनिवर्स ने ताज की खूबसूरती के साथ इतिहास को जानने में भी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने ताज के साथ जमकर फोटोग्राफी की। 

विज्ञापन

 

बता दें 'मिस यूनिवर्स 2023' का खिताब अपने नाम करने वाली शेन्निस पलासियोस पहली निकारागुआन महिला हैं। इससे पहले वे कई खिताब जीत चुकी हैं। शेन्निस अपने देश की राजधानी में पली-बढ़ी हैं और एक अनुभवी प्रतियोगिता प्रतियोगी हैं। उन्होंने 2016 में अपनी सौंदर्य प्रतियोगिता की शुरुआत की, तब उन्होंने मिस टीन निकारागुआ 2016 का खिताब जीता। उन्होंने मिस वर्ल्ड निकारागुआ 2020 का भी खिताब जीता और 2022 में सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में आयोजित मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। वह शीर्ष 40 फाइनलिस्ट का हिस्सा थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें