शव नीचे उतारा और चाकू से गला काट दिया
सीओ हरी पर्वत एएसपी सत्यनारायण ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम टिंकू भार्गव बताया। वह बेलनगंज का रहने वाला। उसके साथ भतीजा भी था। हत्या लोहामंडी के तरकारी वाली गली निवासी नवीन वर्मा की हुई। वह चांदी व्यापारी थे। टिंकू की नवीन से दोस्ती थी। उसके घर पर भी आना जाना था। बृहस्पतिवार रात को उसने नवीन को बहाने से अपने पास बुलाया। उसे गाड़ी में लेकर गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि गाड़ी में कनपटी पर गोली मारकर नवीन की हत्या कर दी। इसके बाद गांव अरसेना लेकर आए थे। शव को ठिकाना लगाना चाहते थे। उसके साथ भतीजा भी था, कार रोकने के बाद शव नीचे उतारा और चाकू से गला काट दिया।
कार में सिर को पॉलिथीन में लपेट कर रख लिया
मृतक के कपड़े भी उतार दिए थे, जिससे पहचान न हो सके। कार में सिर को पॉलिथीन में लपेट कर रख लिया था। जिसे ले जाने ही वाले थे, इससे पहले पुलिस पहुंच गई। दोनों आरोपी पकड़ लिए गए हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस की सतर्कता पर इनाम की घोषणा की है। आरोपी टिंकू खुद को पहले भाजपा का नेता बता रहा था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। वह कार्यकर्ता ही है।
हत्या के पीछे की यह है वजह
सीओ हरी पर्वत के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ में पता चला कि नवीन की शादी को कई साल हो चुके हैं। उसके दो बच्चे भी हैं। टिंकू का नवीन के घर में आना जाना था। नवीन की पत्नी से भी उसकी बातचीत हुआ करती थी। वह उसकी पत्नी से दोस्ती करना चाहता था। इसके लिए उसने नवीन को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। अपने भतीजे अनिल भार्गव को तैयार कर लिया।