मां-बेटी के हाथ-पैर बांध की हत्या
बेड पर सो रही कुसमा देवी, सविता गुप्ता के हाथ पैर बांध दिए। विरोध करने पर मुंह दबाकर हत्या कर दी दिया। इस बीच आवाज सुनकर जागे अनुज (11) की भी बदमाशों ने पिटाई की। इसके बाद अलमारी और बेड के नीचे रखी 27 लाख रुपये और गहने लूट ले गए। इसके बाद अनुज ने कारोबारी को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस कुसमा देवी और सविता को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दोहरे हत्याकांड और लूट की घटना पर बृहस्पतिवार की सुबह एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, डाग स्क्वैड और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच की। एसएसपी ने बताया कि लूट और हत्या की वारदात के खुलासे को पुलिस की चार टीमें लगाई हैं। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।