फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर गनेशपुर के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने युवक के साथी पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात की है। गांव इस्माइलपुर गनेशपुर निवासी मुकेश (30) पुत्र मलखान सिंह देर शाम घर से चला गया था और रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों को चिंता हुई तो युवक की तलाश शुरू की। गांव के समीप बुढिया पुल के पास युवक का शव मिला। मृतक के भाई राजेश का आरोप है कि गांव के ही उदयवीर के साथ मुकेश का लेनदेन था। लेनदेन को लेकर दोनों के बीच सोमवार शाम विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते उदयवीर ने मुकेश की हत्या कर शव फेंक दिया है।
इधर सूचना पर थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले में तहकीकात शुरू की है। घटना का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई के मुताबिक गले पर प्रहार कर हत्या की गई है, जबकि पुलिस के मुताबिक शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। युवक के तीन संतान दो पुत्र और एक पुत्री है। जबकि पत्नी लगभग एक वर्ष पूर्व अपने मायके जिला बांदा चली गई है।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हुई है। परिजनों ने साथी पर हत्या का आरोप लगाया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा। मामले में जांच की जा रही है। - शैलेंद्र परिहार, सीओ सहावर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें