कासगंज। सोरों के ग्राम देवरी प्रहलादपुर में दहेज में बाइक न मिलने पर पति व अन्य ससुरालीजनों ने मिलकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके पिता ने पति सहित 9 ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय।
शबनम (22) पुत्री मोहम्मद जावेद निवासी चेकेरी थाना ढोलना की शादी छह माह पहले देवरी प्रहलादपुर निवासी दानिश से की थी। पिता ने बताया कि तभी से ससुरालीजन बाइक की मांग कर रहे थे। इसी के चलते बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी।
मंगलवार सुबह उन्हें फोन कर जानकारी दी कि बेटी की मौत हो गई है। उन्होंने पति दानिश, ससुर रैस मोहम्मद, सास नत्थो, ननद अंजुम, फुलवती, देवर अनीष, नफीस, जेठ ताज मोहम्मद, खुशीव मोहम्मद पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।