फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिस कर्मियों सहित 32 नए संक्रमित आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है। मंगलवार को भी 32 नए मामले सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 823 हो गया है। इनमें से 192 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। 4 जुलाई को जिला में सबसे अधिक 34 मामले एक दिन में सामने आए थे। इसके बाद यह दूसरा ऐसा मौका है जब एक साथ इतनी बढ़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। अलीगढ़ से आरटीपीसीआर की आई रिपोर्ट में पुुलिस लाइन में तैनात दो पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा शहर की गंगेश्वर कॉलोनी में एक महिला व एक पुरुष और अशोक नगर में एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। भरगैन का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एंटीजन किट से 703 लोगों की जांच कराई। इसमें कासगंज में 7, सोरों में 6, अमांपुर में 4, सिढ़पुरा व सहावर में 3-3, गंजडुंडवारा में 2, पटियाली में 1 संक्रमित पाया गया। विभाग ने इसके अलावा ट्रूनेट से 8 जांच की, इसमें कोई भी संक्रमित नहीं निकला। सभी को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें