भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया के केस में नहीं आया गवाह
इटावा से भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया के खिलाफ थाना हरीपर्वत में दर्ज मारपीट और बलवा के केस में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई होनी थी। मगर, सांसद कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। उनकी ओर से हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया गया। वहीं केस के गवाह वादी संबेदी लाल की मृत्यु हो चुकी है, जबकि दूसरे गवाह टोरंट पावर की नौकरी छोड़कर चले गए हैं। उन्हें समन भेजा गया है। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) नीरज गौतम ने गवाही के लिए पत्रावली पर 13 दिसम्बर की तिथि नियत की। थाना हरीपर्वत में दर्ज मामले के अनुसार, भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया के विरुद्ध साकेत माल स्थित टोरंट पावर के कार्यालय में समर्थकों के साथ घुसकर बलवा, मैनेजर के साथ मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। कोर्ट में मुकदमा गवाही के लिए लंबित है।
आगरा: मुख्तार अंसारी के खिलाफ गवाह के पेश न होने पर दो इंस्पेक्टरों के गैर जमानती वारंट