फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली विधायक मांग रहे सुरक्षा: बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी ने लगाई गुहार, अदालत में सीसीटीवी मांगे

Wed, 13 Oct 2021 01:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के मामले में कोर्ट ने प्रमुख सचिव गृह को निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने एसएसपी को 22 अक्तूबर को गवाह प्रस्तुत कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जेल में निरुद्ध विधायक मुख्तार अंसारी की मंगलवार को स्पेशल जज (एमपी-एमएलए) नीरज गौतम की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। इस दौरान विधायक ने सुरक्षा की गुहार लगाई। उनके अधिवक्ता रवि अरोरा ने पुन: चार माह की बांदा जेल की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने और सुरक्षा के लिए बंदोबस्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। 

विज्ञापन

 कोर्ट ने प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह को निर्देशित किया कि फुटेज उपलब्ध कराई जाएं, सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। एडीजीसी शशि शर्मा ने अंसारी और उनके अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र का विरोध करते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी शासन प्रशासन पर झूठा आरोप लगाते रहे हैं। मंगलवार को अभियोजन पक्ष की ओर से कोई गवाह पेश नहीं किए जाने पर स्पेशल जज नीरज गौतम ने एसएसपी को 22 अक्तूबर को गवाह पेश कराने का आदेश दिया। 

सांसद रामशंकर कठेरिया के मामले में बहस पूरी 
सांसद रामशंकर कठेरिया के मामले में मंगलवार को बहस पूरी हो गई। 22 साल पुराने जीआरपी आगरा कैंट के मामले में इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया की ओर से अधिवक्ता देवेंद्र पाल सिंह और अभियोजन की ओर से एडीजीसी शशि शर्मा ने बहस की। इसके बाद कोर्ट ने निर्णय के लिए 22 अक्तूबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर...
मुख्तार अंसारी को जान का खतरा: जेल में जताई हत्या की आशंका, अदालत से लगाई सुरक्षा की गुहार
यूपी: बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर धोखाधड़ी में आरोप तय, अब 12 अक्तूबर को होगी सुनवाई
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें