फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मां की मौजूदगी में होगा शिशुओं का इलाज, एसएन में शुरू होगी मदर चाइल्ड केयर यूनिट

Tue, 17 Jun 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन में मदर चाइल्ड केयर यूनिट जुलाई में शुरू हो सकती है। यहां पर 30 बेड की व्यवस्था की गई है। 
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में शिशुओं के इलाज के लिए मदर चाइल्ड केयर यूनिट बन गई है। इसमें 30 बेड हैं। अगले महीने में ये यूनिट शुरू हो जाएगी। इसमें शिशु के इलाज के दौरान उसकी मां भी वार्ड में ठहर सकेंगी। इससे शिशु की बेहतर देखभाल हो सकेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  खौफनाक तस्वीरें: पैर रखते ही फट गई सड़क, जमीन में समाया युवक एक घंटे तड़पता रहा; ऐसे बची जान


 

स्त्री रोग विभाग में यूनिट स्थापित की गई है। इसमें दो वार्ड हैं, जिनमें 15-15 बेड की व्यवस्था है। इसमें नवजात-मां का एक ही बेड होगा। इसमें ऐसे शिशु का इलाज होगा, जिनकी हालत गंभीर नहीं होती है। वार्मर, ऑक्सीजन, फोटो थेरेपी समेत अन्य सुविधाएं हैं। 

ये भी पढ़ें -   Agra:  प्री मानसून की पहली बारिश से खिल गया तन-मन, लबालब हुआ शहर; पानी से सड़कें हुई बेहाल
 
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कई बार सामान्य दिक्कत होने पर नवजात को एनआईसीयू और पीआईसीयू में भर्ती करना पड़ता है। मरीजों की अधिक संख्या होने पर बेड फुल रहते हैं। मदर चाइल्ड केयर यूनिट तैयार हो गई है। चिकित्सकीय स्टाफ की नियुक्ति की जानी है। अगले महीने से इसे शुरू कर देंगे। स्त्री रोग विभाग की डॉ. रिचा सिंह ने बताया कि इस यूनिट में शिशु के साथ उसकी मां की मौजूदगी से इलाज देखभाल बेहतर होगी। इससे उसके जल्द ठीक होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

ये भी पढ़ें -   UP: मजदूर को बेटे की ऐसी चाहत...कैंट स्टेशन से चुरा लिया किसी और का बच्चा, जीआरपी ने ग्वालियर में दबोचा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें