यहां का है मामला
करहल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले युवक ने बताया कि उसकी शादी 31 मई 2022 को गांव ओन्हा निवासी संध्या से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी अक्सर फोन पर ही बातचीत करने में व्यस्त रहती थी। टोकने पर झगड़ने के चलते मायके वाले उसे अपने साथ ले गए। इसके कुछ दिन बाद पत्नी ने झूठी शिकायत देकर थाने में बंद करा दिया। अब ससुराल वाले पत्नी को लेकर दिल्ली चले गए हैं।
ये भी पढ़ें - मैनपुरी दुष्कर्म और हत्याकांड: अब हुआ नया खुलासा, दो साल से झोलाछाप की थी गंदी निगाह...; फिर भी सब थे खामोश?
बीमार मां को धमकी देकर ले गई जेवर
पति ने बताया कि वो पत्नी को बुलाने के लिए भी गया, लेकिन सास-ससुर ने पत्नी को साथ भेजने से मना कर दिया। इतना ही नहीं 15 नवंबर 2024 को संध्या अपनी मां सुमन, भाई दीपक और सुमित को लेकर आई। बीमार मां को धमकी दी और घर से जेवर आदि लेकर चली गई। इसकी जानकारी जब तक पति को हुई, तब तक देर हो चुकी थी। वे सबलोग घर से जा चुके थे।
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी की तलाश करते-करते पश्चिमी बंगाल से आगरा पहुंचा पति, ऐसे हाल में मिली घरवाली...उड़ गए होश