फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सैलानियों में ताजमहल की दीवानगी, तीन दिन में सवा लाख से ज्यादा ने निहारा; किला व सीकरी भी रहे गुलजार

Tue, 03 Oct 2023 07:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में सैलानियों में ताजमहल की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। तीन दिन में सवा लाख से ज्यादा ने ताज को निहारा। किला व फतेहपुर सीकरी भी गुलजार रहे। 
विज्ञापन
ताजमहल पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल की दीवानगी सैलानियों के सिर चढ़कर बोल रही है। पिछले 3 दिनों में 1.20 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। सोमवार को आगरा फोर्ट, महताब बाग, एत्माद्उद्दौला व सिकंदरा के अलावा फतेहपुर सीकरी भी सैलानियों से गुलजार नजर आए।

विज्ञापन


स्कूलों की छुट्टियों से पर्यटन सीजन की शुरुआत शानदार रही। अक्तूबर से मार्च तक आगरा में पर्यटक सीजन होता है। ऐसे में 30 सितंबर से उमड़ी भीड़ सोमवार को ताजमहल पर जारी रही। 41 हजार पर्यटक आए। रविवार को हुई अफरातफरी के बाद सोमवार को व्यवस्थाओं में सुधार दिखा। 

यह भी पढ़ेंः- बांके बिहारी मंदिर: आराध्य के दर्शन से पहले भीड़ के दबाव में चीख पड़े बच्चे-महिलाएं, लगी एक किमी लंबी लाइन
विज्ञापन


टोकन से लेकर टिकट विंडो तक एएसआई, पुलिस व पर्यटनकर्मी तैनात रहे। अधिक भीड़ के कारण कतार में लगे बच्चे व बुजुर्गों को जरूर मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार को 33 हजार, रविवार को 46 हजार और सोमवार को 41 हजार तीन दिनों में कुल 1.20 लाख पर्यटक आगरा आए हैं।

37 हजार पहुंचे आगरा किला

तीन दिनों में करीब 37 हजार पर्यटक आगरा किला पहुंचे। सोमवार को भी किले पर भीड़ रही। पर्यटकों की सुविधा के खास इंतजाम नहीं थे। रामलीला मैदान के सामने पार्किंग शुल्क को लेकर पर्यटकों व ठेकेदार में विवाद हुआ। पार्किंग स्थल पर मनमानी वसूली के आरोप लगे। यहां शुल्क का कोई बोर्ड नहीं लगा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- प्रेमी युगल के मिले शव: 10 साल पहले मिले, प्रेम हुआ प्रगाढ़ तो परिजन की मर्जी के बिना गांव में ही रहने लगे साथ

पर्यटन कारोबारी उत्साहित

आगरा में तीन विश्व धरोहर स्मारक हैं। इनके अलावा बेबी ताज के नाम से मशहूर एत्माद्उद्दौला, महताब बाग, सिकंदरा भी छुट्टियों में पर्यटकों से गुलजार रहे। पर्यटक सीजन को लेकर पर्यटन कारोबारियों में उत्साह है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें