फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP PET 2022: आगरा में 1.59 लाख अभ्यर्थियों में से 66548 ने छोड़ी परीक्षा, ऐसे पूछे गए प्रश्न

Sun, 16 Oct 2022 10:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा जिले के 83 केंद्रों पर दो दिन में चार पालियों में 92812 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहले दिन 33663, दूसरे दिन 32885 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन
परीक्षा के बाद केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) दो दिन में चार पालियों में 83 केंद्रों पर आयोजित की गई। 159360 अभ्यर्थियों में से 66548 अनुपस्थित रहे। 92812 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। रविवार को 32885 अभ्यर्थी नहीं आए, जबकि पहले दिन शनिवार को 33663 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी।

विज्ञापन


पीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण इसे दो चरणों में आयोजित किया गया था। एक दिन में सुबह 10 से 12 और अपराह्नन 3 से 5 दो पालियों में प्रति पाली 39840 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। 100 अंकों की दो घंटे की परीक्षा में रविवार को पहली पाली में 23167 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 16673 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 23628 अभ्यर्थी आए जबकि 16212 ने परीक्षा छोड़ी है। 

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से सभी केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई है। किसी केंद्र से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं आई। पीईटी परीक्षा में गैर मंडल के अभ्यर्थियों के लिए आगरा में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का स्तर सामान्य था, जबकि अनुच्छेद व इतिहास के प्रश्नों का स्तर से सामान्य से उच्च था। 2 घंटे में 100 प्रश्न होने के कारण बड़ी संख्या में प्रश्नों के उत्तर समय अवधि खत्म होने के कारण छूट गए।

विज्ञापन

ये प्रश्न पूछे गए

  • मादक पदार्थों का सेवन करने वाले युवाओं को किन बीमारियों का खतरा होता है ?
  • द स्टोरी ऑफ माई एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ पुस्तक किस प्रसिद्ध व्यक्ति द्वारा लिखी गई ?
  • कॉफी फसलों की जलवायु प्रतिरोधी किस्मों को विकसित करने के लिए किस संस्था से समझौता किया है ? 
  • वॉलीबॉल किस देश का राष्ट्रीय खेल है ?
  • इजरायल की राजधानी का क्या नाम है ?
  • डाक कर्मयोगी पोर्ट्ल का क्या उद्देश्य है ?
  • भारत का स्कॉटलैंड किस स्थान को कहते हैं ?
  • मथुरा से स्टेसिलिंग की कौन सी पारंपरिक कला है ?
  • 2014 में बना भारत का 29वां राज्य कौन सा है ?
  • किस राज्य में विधान परिषद नहीं है ?
  • फ्लोएम ऊतक कहां पाया जाता है ? 
 

PET 2022: कोचिंग संचालक ने खुद को पास कराने के लिए बिहार से बुलाया इंटर पास सॉल्वर, दोनों गिरफ्तार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें