फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दोस्तों संग जन्मदिन पार्टी में गई युवती की कैसे हुई मौत ? पुलिस की जांच में सामने आई यह बात

Sun, 16 Oct 2022 09:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार रात दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गई युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजन ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस जांच में हादसे की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
मृतका पूनम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के बसई खुर्द की रहने वाली 21 वर्षीय पूनम की मौत हादसे में हुई थी। पुलिस को जांच में इसके प्रमाण मिले हैं। कार सवार युवकों से भी पूछताछ की गई है। अब यह पता किया जा रहा है कि कार किस वाहन से टकराई थी। हालांकि परिजन बेटी की हत्या की आशंका ही जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
बसई खुर्द निवासी राजवीर की बेटी पूनम की शुक्रवार रात को मौत हो गई थी। वह दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी में गई थी। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया था। तोरा पुलिस चौकी पर शव रख जाम लगाया था। परिजन का कहना था कि पूनम जन्मदिन पार्टी में गई थी। रात में पुलिस ने उसकी मौत की जानकारी दी थी। 

परिजन का आरोप- पुलिस सही जांच नहीं रही  

मृतका के रिश्तेदार श्याम शर्मा ने बताया कि पूनम की मौत की जानकारी एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में हुई थी। उसके साथ तीन युवक भी थे। पुलिस हादसा बता रही है। अगर, हादसा हुआ तो तीनों युवकों को चोट क्यों नहीं आई। उसकी हत्या की गई है। इसको हादसे का रूप दिया गया है। आरोप लगाया कि पुलिस सही से जांच नहीं कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया हादसे का मुकदमा 

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि युवती कार में थी। उसके साथ तीन युवक और थे। कार की एक वाहन से टक्कर हो गई। युवकों को भी चोट लगी है। एक अस्पताल में भर्ती है। युवती की मौत हादसे में हुई है। अभी और जांच की जा रही है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। 


संबंधित खबर- Agra: दोस्तों के साथ होटल में जन्मदिन पार्टी में गई युवती की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें