मंटोला में सबसे कम, कमला नगर में सबसे ज्यादा टीकाकरण
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि कमला नगर, दयालबाग, जीवनीमंडी, रुई की मंडी, खंदारी, लाजपत नगर, धौलपुर हाउस टीकाकरण कराने में सबसे आगे हैं। यहां लगभग 90 फीसदी लोगों को पहला डोज लग गया है।
टीकाकरण में मंटोला, ढोलीखार, ताजगंज, यमुनापार, छत्ता पिछड़े हुए हैं। यहां 50 से 60 फीसदी को ही पहला डोज लगा है। इन क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रबुद्ध लोगों का सहयोग ले रहे हैं।