डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार रात को बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया। बंदर नामांकन विभाग कार्यालय में घुस गए और वहां रखी फाइलों को तितर-बितर कर दिया। कुछ फाइलों को नीचे गिरा दिया। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह तब हुई, जब साफ-सफाई के लिए कार्यालय का दरवाजा खोला गया।
विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग के ऊपर दूसरी मंजिल पर नामांकन विभाग है। बताया जा रहा है कि यहां कोई खिड़की या दरवाजा खुला रह गया। उससे रात को बंदर अंदर घुस गए। अलमारी में रखी फाइलों को नीचे गिरा दिया। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि बंदरों ने फाइलों को गिरा दिया है, फाड़ा नहीं है।