फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमोज बिक्रेता ने खोलता तेल युवक पर फेंका, युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरों के बदरिया में मोमोज खाने गए युवक का विक्रेता से विवाद हो गया। विक्रेता ने खोलता हुआ तेल युवक पर फेंक दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मामले में युवक ने विक्रेता सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महीपाल निवासी बदरिया मामोज खाने के लिए करूआ के यहां 9 मार्च को गया हुआ था। तभी उसका मोमोज बिक्रेता से विवाद हो गया। उसका आरोप है कि बिक्रेता करूआ एवं उसके दो अन्य साथियों ने उसकी मारपीट कर दी। उसके बाद उस पर खोलता हुआ तेल महीपाल के ऊपर डाल दिया। जिससे वह झुलस गया। इस पर उसने बचाव के लिए चीख पुकार की। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। मोमोज विक्रेता व उसके दो अन्य साथी मौके से भाग गए। मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद युवक ने पुलिस को तहरीर देकर मोमोज विक्रेता व उसके दो अन्य साथियों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिसोदिया ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें