फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते की चाची के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात घर में घुसे एक आरोपी ने अपनी चाची के साथ छेड़छाड़ की। शोर शराबा सुनकर जागे पति ने आरोपी को शौचालय में बंद कर दिया। जानकारी होने के बाद वहां पहुंचे आरोपी के परिजन हाथापाई कर उसे छुड़ा ले गए। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला मंगलवार की रात घर में सो रही थी। रात करीब एक बजे वह शौच के लिए घर के बाहर निकलीं। तभी आरोपी भतीजे ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। उसकी चीख पुकार सुनकर पति आ गए तो आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा। शौचालय में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया।
महिला के पति ने बाहर से गेट बंद कर दिया। पुलिस को सूचना देते, इससे पहले ही आरोपी के परिजन वहां आ गए और हाथापाई करते हुए आरोपी को छुड़ा कर ले गए। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई, मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें