फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन: परिषदीय स्कूलों में होगा प्रेरणा ज्ञानोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षारत बच्चों को मुख्यधारा से जोड़कर उनकी दक्षता को बढ़ाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए स्कूलों में प्रेरणा ज्ञानोत्सव का आयोजन होगा। शासन से मिले निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए आधार भूत लर्निंग कौशल पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के लिए मिशन प्रेरणा का फ्लैगशिप कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते 11 माह से स्कूलों के बंद रहने से उनकी दक्षताओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अब जबकि एक मार्च से ये स्कूल खुलने जा रहे हैं तो एक बार फिर से इन बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। 100 दिन का विशेष अभियान प्रेरणा ज्ञानोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
फैक्ट फाइल
प्राथमिक विद्यालय 831
कंपोजिट स्कूल 156
शिक्षारत बच्चे 1 लाख
ये हैं ज्ञानोत्सव के प्रमुख बिंदु
प्रेरणा ज्ञानोत्सव अभियान के अंतर्गत समृद्घ हस्तपुस्तिका पर आधारित रिमिडियल शिक्षण करने के 100 दिन बाद समस्त बच्चों का अंतिम आंकलन होगा। शिक्षा चौपाल का आयोजन करके प्रेरणा लक्ष्य, एव प्रेरणा तालिका, मॉड्यूल्स पर चर्चा होगी। इसके साथ ही सहज पुस्तिका, संदर्शिका, गणित किट, शिक्षक डायरी, प्रिंटरिच मैटेरियल, समृद्घ मॉडयूल, पाठ योजना, पुस्तकालय, रिपोर्ट कार्ड, बाल संसद, विद्यालय प्रबंध समिति, शैक्षणित अवधि का पुन:निर्धारण, दीक्षा एवं रीड अलॉंग एप, व्हाट्सएप क्लासेज, दूरदर्शन पर शैक्षणिक कार्यक्रमों का प्रसारण, शिक्षक संकुल, सहयोगात्मक पर्यवेक्षण, प्री प्राइमरी, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम, शारदा प्रणाली, समवेशी शिक्षा, स्मार्ट क्लास का संचालन आदि बिंदु निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

तीन समूह में विभाजित होगी कक्षाएं
समूह गणित हिंदी
प्रथम कक्षा 1 व2 कक्षा 1
द्वितीय कक्षा 3 व 4 कक्षा 2 व3
तृतीय कक्षा 5 कक्षा 4 व 5
शासन से प्रेरणा ज्ञानोत्सव के आयोजन के लिए निर्देश मिलने के बाद समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि वे स्कूलों में इस अभियान का संचालन करा सकें। - अंजली अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें