फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: 35.87 लाख मतपत्र आए जिला में

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इस साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पंचायतों के चारों पदों के चुनाव के लिए 35.87 लाख मतपत्र मंगाए गए है। इन पदों के लिए अलग-अलग संख्या के आधार पर मतपत्रों को मंगाया गया है। जिससे किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने अपनी सभी आवश्यक सामग्री को जुटाना शुरू कर दिया है, जिससे निर्वाचन आयोग जैसे ही अधिसूचना जारी करे वैसे ही जिले में मतदान कराने में विभाग को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। आयोग ने पंचायत चुनाव को सभी पदों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र निर्धारित किए हैं।
जिससे मतदाता को ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के लिए वोट डालते समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो। जो मतपत्र मंगाए गए हैं उनमें न्यूनतम 4 प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह अंकित है। ग्राम प्रधान के लिए अधिकतम 36, सदस्य के लिए अधिकतम 15, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए अधिकतम 36, जिला पंचायत सदस्य के लिए अधिकतम 45 प्रत्याशियों तक के मतपत्र मंगाए गए है। मतपत्र पर तोप, हवाई जहाज, उगता सूरज, हल जोतता किसान, अनार, पुस्तक, इमली जैसे चुनाव चिन्ह अंकित हैं। मतपत्रों के आ जाने के बाद इनको सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

दावेदारों की अधिकतम संख्या
ग्राम प्रधान-36
ग्राम पंचायत सदस्य-15
क्षेत्र पंचायत सदस्य-36
जिला पंचायत सदस्य-45
आने वाले मतपत्रों की संख्या
ग्राम प्रधान-776600
ग्राम पंचायत सदस्य-938600
क्षेत्र पंचायत सदस्य -937900
जिला पंचायत सदस्य-914300
पंचायत चुनाव के चारों पदों के लिए अलग-अलग मतपत्र जिले को प्राप्त हो चुके हैं। सभी मतपत्रों को सुरक्षित रखवाया गया है। -अजय कुमार श्रीवास्तव, उपजिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें