कासगंज के सिढ़पुरा में ग्राम नर्रई के लापता हुए युवक चमन की तलाश करते गोताखोर।
- फोटो : KASGANJ
सिढपुरा। क्षेत्र के ग्राम नरई में चार दिन पूर्व लापता हुए युवक की चप्पलें काली नदी के किनारे मिलीं। युवक के नदी में डूबने की आशंका को लेकर पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी नदी में तलाश कर रही हैं।
शुक्रवार की शाम नर्रई निवासी चमन (19) पुत्र ओमबाबू घर से शौच करने की कहकर निकला था। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। उसके लापता होने पर परिजन को चिंता हुई। शनिवार को उसकी चप्पलों को एक ग्रामीण ने नदी के किनारे देखा। इसके बाद उसके नदी में डूबने की आशंका जताई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से उसकी रविवार की शाम तक तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। उपजिलाधिकारी रवींद्र कुमार, नायब तहसीलदार अजय कुमार और कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि लापता चमन के नदी में डूबने की आशंका को लेकर उसकी गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही हैं।