कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर युवक नाबालिग प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान उसको प्रेमिका के परिजन ने देख लिया और उसकी पिटाई कर दी। युवक मौका पाकर भाग गया। किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शनिवार की दोपहर नाबालिग प्रेमिका से गांव का ही युवक मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान परिजन ने उसे देख लिया और उसकी पिटाई कर दी। मौका मिलते ही युवक वहां से भाग गया। घटना की जानकारी होने पर आस-पास के ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। किशोरी के पिता थाने पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रेमी युवक के खिलाफ अपनी नाबालिग पुत्री को बहकाने एवं छेड़छाड़ किए जाने की तहरीर दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार दिवाकर ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का हैं। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। आरोपी की गिरफ्तार के लिए पुलिस दबिशें दे रही हैं।