मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे पर छाता शुगर मिल के पास बुधवार रात को अंग्रेजी शराब की एक हजार पेटियों से लदा ट्रक लूट लिया गया। कार सवारों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर कार में डाल लिया।
ट्रक लूट की सूचना मिलने पर थाना छाता पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पीछा करके ट्रक को एक लुटेरे समेत पकड़ लिया। जबकि कार सवार ट्रक चालक और क्लीनर को छोड़कर भाग गए।
क्षेत्राधिकारी (सीओ) छाता जितेंद्र कुमार ने बताया कि अंग्रेजी शराब हिमाचल से अरुणाचल के लिए जा रही थी। तीन भागे हुए लुटेरों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ की जा रही है। वहीं ट्रक में लदी शराब को लेकर जांच की जा रही है।