फतेहपुर सीकरी (आगरा)। रेलवे स्टेशन रोड पर बुधवार की शाम बाइक से जा रहे दरी श्रमिक बरकत अली (30) की गर्दन पतंग के मांझे से कट गई। हादसे में श्रमिक की मौत हो गई।
ग्राम मई बुजुर्ग के मजरा नगला जन्नू निवासी बरकत अली पुत्र रहीम अली कस्बे में ही एक दरी गोदाम में काम करता था। बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे वह पड़ोस के ही एक अन्य युवक के साथ बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन बाईपास से गोदाम की तरफ जाते समय कटकर आई पतंग के मांझे से बरकत अली की गर्दन कट गई। युवक वहीं गिरकर तड़पने लगा। साथ जा रहे युवक ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी, साथ ही आसपास के लोगों की मदद से घायल बरकत अली को अस्पताल लेकर गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।