फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाथरस के बदमाशों ने डाली थी आर्य समाज मंदिर में डकैती, मुठभेड़ में दबोचे गए तीन बदमाश; लूट का माल बरामद

Thu, 25 Jan 2024 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राजा की मंडी रेलवे स्टेशन के पास आर्य समाज मंदिर में हुए डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार किए हैं। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन के पास आर्य समाज मंदिर में हाथरस के गैंग ने डकैती डाली थी। पुलिस ने बुधवार को 3 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर मेंं गोली लगने से घायल हुआ। पुलिस ने लूट का माल भी बरामद कर लिया। दो फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


वारदात 16 जनवरी को दोपहर में हुई थी। आर्य समाज मंदिर में बदमाशों ने वारदात की थी। पुजारी सोम शास्त्री घर में नहीं थे। शादी की बात करने के बहाने बदमाश अंदर घुसे। पुजारी की पत्नी श्रद्धा दीक्षित और सेविका राधा को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। बदमाशों की संख्या 5 थी। एक बाहर स्कूटी लेकर खड़ा था। वह मदद के लिए बाहर ही घूम रहा था।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए दो टीमें लगी थीं। सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। बदमाश पैदल किदवई पुल से लोहामंडी होते हुए बोदला आए थे। वहां से मघटई की तरफ गए थे। पुलिस को फुटेज से सुराग मिला। मंगलवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश एक और वारदात की फिराक में हैं। कोठी मीना बाजार से पंचकुइयां की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश फायरिंग करने लगे। पुलिस ने घायल बदमाश सहित 3 को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पंद्रह दिन रखी थी नजर
सहायक पुलिस आयुक्त लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र स्थित नगला मैया निवासी सलमान, सादाबाद के नगला रामचंद्र बडार निवासी अनिल कुमार और जगदीशपुरा के सरस्वती नगर निवासी सोनू शर्मा उर्फ सुमंत सोभहरी को गिरफ्तार किया है। सलमान के पैर में गोली लगी। उसका उपचार कराया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोनू शर्मा भी हाथरस का है। वर्तमान में सरस्वती नगर में किराये पर रह रहा है। गांव मघटई में उसका प्लाॅट है। उसमें एक कमरा भी बना है।

सरगना पहले भी जेल जा चुका
सरगना सलमान लूट में पहले भी जेल जा चुका है। उस पर दो मुकदमे पहले से हैं। सोनू से उसकी दोस्ती है। सोनू ने मंदिर की रेकी थी। यह पता किया था कि मंदिर में दोपहर के समय कोई आता-जाता तो नहीं। उसे पता चला था कि मंदिर में लोग आते हैं। पुजारी की पत्नी के पास काफी जेवर हैं। इस बारे में सलमान को बताया। वह भी आया था। 15 दिन रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए जेवरात बरामद किए। दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें