दूसरी वारदात बरसाना, मथुरा निवासी सौरभ के साथ हुई। वह मैक्स वाहन के चालक हैं। रात 1:30 बजे फिरोजाबाद की तरफ से आम भरकर ला रहे थे। खंदारी फ्लाईओवर पर अचानक लोडर खराब हो गया। तभी हाईवे के दूसरी तरफ दो बाइक पर छह युवक नजर आए। उसे देखकर सभी रुक गए। युवक डिवाइडर से कूदकर उनके पास आए। उन्हें पीटने लगे। मोबाइल और 4000 रुपये लूट लिए। दोनों वारदात 10 मिनट के अंतराल पर हुईं।
तीसरी घटना फर्रुखाबाद के गांव नहरइया निवासी श्याम पाल सिंह के साथ हुई। वह बुधवार तड़के चार बजे भूसे की बुग्गी लेकर मथुरा की तरफ से जा रहे थे। वह खंदारी फ्लाईओवर से उतरे। आईएसबीटी कट के पास तीन बदमाशों ने घेर लिया। उन पर तमंचा दिया। धमकी दी। विरोध पर पिटाई कर 2000 रुपये और मोबाइल लूटकर ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बदमाशों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिल सका।
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल
हाईवे पर गश्त नहीं, पुलिस बूथ खाली
दनादन वारदात, पुलिस की सक्रियता पर सवाल
शहर में वारदात के बाद वारदात हो रही हैं। कहीं न कहीं पुलिस फेल नजर आ रही है। 28 जून और 29 जून को जगदीशपुरा और ताजगंज क्षेत्र में तीन महिलाओं के साथ वारदात हुई थी। किसी महिला से मोबाइल तो किसी से चेन लूटी गई। इसके बाद पांच जून को एत्मादपुर में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर, फतेहाबाद निवासी व्यापारी और अलीगढ़ के युवक को लूटा गया।
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसी मैं नहीं: डॉक्टर से प्रेम-प्रसंग के आरोप पर बोली अर्चना, पति ने क्यों रची साजिश; किया खुलासा
बीती आठ जून को टीएसएफ कट के पास फ्लाईओवर पर शराब ठेके के सेल्समैन के साथ लूट हुई थी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि हाईवे पर लूट की घटना हुई हैं। पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।