फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई न होने पर माइनर उफनाई, सौ बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। एफएस ब्रांच नहर से निकली हंसपुरा देवनारी-बदनपुर माइनर सफाई न होने के कारण उफना गई। इस कारण 12 से अधिक किसानों की सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानाें ने नहर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

एफएस ब्रांच नहर से हंसपुरा गांव से देवनारी बदनपुर-दूरा तक माइनर शाखा निकली है। जिसकी सफाई अभी तक नहीं हुई है। इस कारण शनिवार को बदनपुर-दूरा के बीच माइनर उफना गई। माइनर उफनाने से दूरा के ओमप्रकाश की सात बीघा, महावीर की दो बीघा, बाबू की 25 बीघा, बच्चू की बदनपुर के एक बीघा, बदनपुर के सुधा की दो बीघा, हाकिम की 2.5 बीघा, राजवीर की 2.5 बीघा, दीना, गीतम, बच्चू, राजू की पांच बीघा, भंमर सिंह की 1.5 बीघा, पातीराम की 1.5 बीघा, चंदन, मूला की 1.5 बीघा, विमला देवी, पद्म सिंह की 2.5 बीघा, पुष्पा की 1.5 बीघा, सुरेश की दो बीघा, छिद्दा की 12 बीघा, नाहर सिंह एक बीघा आदि की फसल नष्ट हो गई। इससे आक्रोशित किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। सूचना पर नहर विभाग के जेई सतीश चौधरी, यशपाल सिंह नहर का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। भाजपा नेता डॉ. रामेश्वर चौधरी भी मौके पर पहुंचे तथा विभागीय अधिकारियों से बात की।
किरावली। किरावली फतेहपुर सीकरी शाखा नहर को बिना साफ कराए पानी छोड़े जाने के खिलाफ जल समाधि लेने जा रहे राष्ट्रीय लोकदल नेता चौधरी दिलीप सिंह व उनके साथियों को गांव कुकथला में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इलाका पुलिस और उप जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता नाहर सिंह वार्ता के लिए पहुंचे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने लिखित में अवगत कराया कि फतेहपुर सीकरी शाखा नहर पर 2 परियोजनाएं स्वीकृत हैं और इन परियोजनाओं पर धन आवंटित होते ही फतेहपुर सीकरी शाखा नहर की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इस पर रालोद के नेताओं ने कहा कि अगर नहर विभाग ने अपना वादा नहीं निभाया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सर्वश्री ठाकुर जनक सिंह, ठाकुर बच्चू सिंह, घनश्याम वर्मा, मुन्नालाल पूर्व प्रधान, जितेंद्र, बाबूलाल बाल्मीकि, अर्जुन सिंह, कांशीराम, मुकेश सविता, पिंकी कुशवाह, प्रीतम बाबा, जयप्रकाश, लज्जावती, हरदेवी, माया देवी, राजो, देवी, गुड्डू चौधरी ,अवधेश शर्मा, अतुल कुमार आदि लोग शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें