फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार से पहले पांच रुपये लीटर महंगा हुआ दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। होली के त्योहार पर बाजार में खुले दूध की आवक कम होने से यह पांच रुपये लीटर महंगा हो गया है। विक्रेताओं का कहना है कि गर्मी में दूध का उत्पादन कम हो जाता है, इससे पर्याप्त मात्रा में आवक नहीं हो रही है। दूध की किल्लत और महंगाई से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में दूध का उत्पादन कम होने से बाजार में किल्लत होने लगी है। त्योहारी सीजन में मांग के सापेक्ष दूध नहीं पहुंच रहा है। आवक कम होने तथा मांग बढ़ने से दूध विक्रेताओं ने दाम बढ़ा दिए हैं। बाजार में खुला दूध 50 से बढ़कर 55 रुपये प्रति लीटर के भाव में मिल रहा है। दूध विक्रेता पहले पुराने ग्राहकों को दूध की आपूर्ति दे रहे हैं। बचे दूध को खुले बाजार में बेच रहे हैं।
कंपनी पहले बढ़ा चुकीं दाम
पैक दूध बेचने वाली कंपनियां पहले ही दूध के दाम दो रुपये लीटर बढ़ा चुकी हैं। 58 रुपये लीटर मिलने वाला दूध अब एजेंटों को 60 रुपये में मिल रहा है वहीं दुकानदार ग्राहकों को 62 रुपये में बेच रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में एक लाख लीटर की खपत
शहर में लगभग एक लाख लीटर दूध की रोजाना खपत का अनुमान है। पैक दूध बेचने वाले एजेंट लगभग पांच हजार लीटर दूध रोजाना खपा रहे हैं। टंकियों में दूध लाकर कई प्वाइंटों पर लगभग 80 हजार लीटर दूध की रोजाना बिक्री हो जाती है। जबकि साइकिल और बाइकों से दूध की आपूर्ति करने वाले दूधिया एक दिन में 10 से 15 हजार लीटर दूध बेच देते हैं।
पैक दूध की डिमांड ज्यादा रहती है। त्योहार के दिनों में दुकानदार पैक दूध पाने के लिए अग्रिम बुकिंग करा देते हैं। मांग के अनुसार ही त्योहार में पैक दूध की आपूर्ति कंपनी से की जाती है। कभी-कभी मांग के अनुसार दूध नहीं मिल पाता है।
प्रवीन अग्रवाल, पैक दूध विक्रेता
होली के त्योहार पर बाजार में खुले दूध की कमी हो जाती है। गंाव से दूध कम आने लगता है। दूधिया भी दूध की आपूर्ति कम कर देते हैं। बाजार में दूध की आवक कम होने से इस बार बाजार में खुले दूध के दाम पांच रुपये लीटर बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

बलराम राठौर, खुला दूध विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें