एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र में आर्थिक तंगी के चलते अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अलीगंज के मैनपुरी रोड स्थित चमन नगरिया निवासी 50 वर्षीय सुरेंद्र पाल पुत्र जसपाल सिंह सुबह करीब 8:00 बजे अपने घर से खाना खाकर घास काटने की कहकर निकला था। आर्थिक परेशानियों के चलते अकबरपुर कोट गौशाला के सामने जंगल में स्थित नीम के पेड़ पर रस्सी बांधकर फंदे पर लटक गया। वहां से गुजरते स्थानीय लोगों ने देखा तो पारिवारिजन व पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल की जांच पड़ताल करने के बाद शव को नीम के पेड़ से नीचे उतरवाया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार नें शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भिजवा दिया है।
सुरेंद्र पाल की मौत से पारिवारीजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि घर में उसकी पत्नी बीमार थी। आर्थिक तंगी से परेशान होने के चलते परिवार का भरण पोषण हेतु साधन नहीं जुटा पा रहा था, इस कारण उसनें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।