फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चिकित्साधीक्षक डेंगू के मरीजों के लिए 10-10 बेड करें सुरक्षित

Fri, 19 Jul 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
डेगूं वार्ड
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार के बढ़ते मरीजों को देखते हुए सीएमओ ने डेंगू अलर्ट जारी किया है। सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सीएचसी पर 10-10 बेड डेंगू के मरीजों के लिए सुरक्षित रखें। वहीं जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि यदि पांच से अधिक बुखार के मरीज किसी गांव में पाए जाते हैं तो वहां टीम भेजकर मरीजों को उपचार दिया जाए।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से अचानक जिले में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुखार से पीड़ित एक बालक की मौत भी हो चुकी है। इसे देखते हुए सीएमओ ने जिले में डेंगू अलर्ट जारी किया है। महाराजा तेज सिंह अस्पताल और सभी सीएचसी पर डेंगू के मरीजों के लिए 10-10 बेड सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लगी सभी टीमें गांव-गांव पहुंचकर लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक करें। डेंगू के लार्वा की भी घरों में जांच करें। यदि कहीं लारवा मिलता है तो वहां विशेष अभियान चलाया जाए। सीएमओ के निर्देश पर महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में इंडोर वार्ड की दूसरी मंजिल पर 20 बेड का डेंगू वार्ड सुरक्षित किया गया है। यहां स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई है।

बुखार से पीड़ित सभी मरीजों की कराई जाए जांच
सीएमओ ने जिले के सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अस्पतालों में आने वाले बुखार के सभी मरीजों की जांच कराएं। डेंगू या मलेरिया संदिग्ध पाए जाने पर उसकी एलाइजा जांच अवश्य कराएं। यदि कोई मरीज डेंगू या मलेरिया का कन्फर्म होता है तो उसकी जानकारी सीएमओ कार्यालय को भी दी जाए। सीएमओ ने संचारी रोग नियंत्रण टीम के साथ ही मलेरिया विभाग को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें