फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशनी में जोरदार बारिश, सरकारी भवनों के साथ घरों में भरा पानी

Fri, 19 Jul 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किशनी में थाने में भरा पानी।
विज्ञापन
किशनी। शुक्रवार को कस्बा में हुई बरसात नगर वासियों के लिए आफत बन गई। सरकारी भवनों के साथ ही घरों और दुकानों में पानी भर गया। इससे लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा सड़क निर्माण के नाम पर तोड़ा गया नाला इसमें सबसे बड़ा कारण रहा। बारिश का पानी नाला टूटा होने के कारण निकल नहीं सका इसके चलते लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह हुई बारिश से नगर में जीवन अस्त व्यस्त हो गया। जहां नगर की मुख्य सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं बारिश से थाना परिसर में भी पानी भर गया इसके अलावा तहसील परिसर, ब्लॉक परिसर में भी बारिश का पानी भर गया। नगर के वार्ड 5 हवेली में जाने वाले और बाहर निकलने वाले दोनों मार्गों पर पानी भर गया। नगर के दुकानदारों की दुकानों में पानी घुस गया। दुकानदार दुकानों से पानी को बाहर निकालते नजर आए। हर तरफ जलभराव के कारण स्कूली बच्चे स्कूल नहीं भेजे गए। लोगों को डर था कि कहीं जलभराव में बच्चों के साथ कोई हादसा न हो जाए।

अधूरा नाला बना मुसीबत
कस्बा में हुए जलभराव का मुख्य कारण एनएचआई द्वारा पूर्व से बने नाले को तोड़कर खुद का नया नाला बनाना रहा। इस नए नाले से नगर के नाले का कोई भी संपर्क नहीं है और नगर के नाले के पानी का निकास रुक गया है। नगर वासियों ने एसडीएम प्रसून कश्यप से पानी निकासी के लिए एनएचएआई के नाले तक नया नाला बनवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


नगर पंचायत के तोड़े गए नए नाले का निर्माण एनएचएआई की कार्यदायी संस्था एटलस ने शुरू करवा दिया है जो बरसात के चलते धीमी गति से चल रहा है। जल्द ही नगर पंचायत के पानी निकासी की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रसून कश्यप, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें