अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने जयपुर के प्रहलादपुर निवासी सत्येंद्र शेखावत को गिरफ्तार किया है। सत्येंद्र लग्जरी कारों की चोरी करता है। इसके लिए एक मशीन से इलेक्ट्रॉनिक चाबी तैयार करता था। उसके पास से पांच जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) और उपकरण बरामद हुए।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में रह रहे एक पूर्व मंत्री और उद्यमी की लग्जरी कार एक चोर के निशाने पर थी। उसने कारों को चोरी करने के लिए जीपीएस लगा दिया था। डाटा चोरी करके नकली चाबी भी तैयार कर ली थी। लेकिन इससे पहले ही चोर अहमदाबाद में पकड़ लिया गया। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में उसने यह खुलासा किया।
ये भी पढ़ें- प्रेमिका के मिलते ही खुल गया सुलेमान का खेल, प्यार के लिए ऐसी रची थी साजिश पुलिस भी बनी रही चकरघन्नी
सिकंदरा पुलिस ने पूर्व मंत्री और उद्यमी को जानकारी दी। इसके बाद कारों से जीपीएस हटा दिया गया। गिरफ्तार चोर सत्येंद्र एमबीए पास है। उसने ऑनलाइन आर्डर कर चीन से दो लाख रुपये में इलेक्ट्रॉनिक चाबी बनाने की मशीन मंगवाई थी। इस मशीन से स्कॉर्पियो और फोरच्यूनर की चाबी तैयार कर लेता था। इसके बाद मौका पाकर गाड़ी में जीपीएस लगाता है। लोकेशन लेता रहता है।