फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यमुना का जलस्तर हुआ स्थिर, कई परिवारों ने घर छोड़ा

विज्ञापन
वृंदावन बिहार घाट स्थित यमुना का विहंगम दृश्य। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। पिछले दो दिन यमुना का जल स्तर बढ़ने के बाद बुधवार को यमुना का जल स्तर स्थिर हो गया। हालांकि शाम होते-होते तिल तिल कर यमुना के जलस्तर घटता दिखा। यमुना का जलस्तर कम होने के बाद किनारे रहने वाले लोगों में राहत की सांस ली है। जबकि कई परिवार बाढ़ की आशंका को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर चले गए।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर से यमुना जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने से किनारे बसे लोगों के माथे पर चिंता साफ देखी जा रही थी। एकाएक बढ़े जलस्तर ने यमुना किनारे बसी कई कॉलोनियों को अपने आगोश में ले लिया।
बढ़े जलस्तर के बाद कई पक्के और कच्चे मकान यमुना की धारा में आ गए। बाढ़ की आशंका को देखते हुए कई परिवार तो अपने अपने घरों को छोड़कर भी चले गए। जिनके मकानों को यमुना में अपने आगोश में ले लिया वे अभी अपने घर लौटने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें