मथुरा। वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केशव शाखा द्वारा दही हांडी मटकी फोड़ कार्यक्रम किया
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वृंदावन केशव शाखा के स्वयंसेवकों ने बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से दही हांडी उत्सव मनाया।
सभी स्वयंसेवक बड़े उत्साह के साथ उत्सव में सम्मिलित हुए। दही माखन से भरी मटकी को जमीन से 20 फीट की ऊंचाई पर बांधा गया। उत्साही स्वयंसेवकों ने अपने तीसरे प्रयास में मटकी को फोड़ने में सफलता प्राप्त की। सभी स्वयंसेवक भारतमाता की जय व हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की का जयघोष करते हुए मटकी तक आसानी से पहुंच गए।
क्षेत्र प्रचार प्रमुख ललित जी, विभाग प्रचारक गोविंद जी, जिला प्रचारक मनोज जी, नगर कार्यवाह संजय, शारीरिक प्रमुख नृत्यगोपाल, प्रचार प्रमुख विजय, नगर विस्तारक भोजप्रताप, रविंद्र, शैलेंद्र, योगेंद्र, संजय एवं अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे।