फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मंडलायुक्त तक पहुंचा नगर पालिका बोर्ड की बैठक का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। नगर पालिका की बोर्ड बैठक को लेकर चेयरमैन और सभासदों के मध्य चल रहा विवाद अब मंडलायुक्त तक जा पहुंचा है। सभासदों ने बोर्ड की बजट बैठक रद्द कराने के साथ ही नालों की सफाई और वाहनों के डीजल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। कई सभासद बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त एवं डीएम से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

चार सितंबर को नगर पालिका की बोर्ड की बजट बैठक में चेयरमैन एवं सभासदों की खींचतान के कारण वित्तीय वर्ष 2021-22 को बजट चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर ने विरोधी सभासदों की गैर मौजूदगी में नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 88 से पारित कर स्वीकृति के लिए डीएम, मंडलायुक्त के यहां भेज दिया।
आरोप है कि चेयरमैन ने अपनी मर्जी से बजट स्वीकृत कर लिया हैं इसको लेकर सभासद बृहस्पतिवार को आगरा मंडलायुक्त के यहां पहुंचे और चेयरमैन के रवैये से अवगत कराया। सभासदों ने पालिकाध्यक्ष पर आरोप लगाया था कि भ्रष्टाचार चरम पर है और वह इसकी अनदेखी करते हैं। सभासदों ने मंडलायुक्त को बताया कि पिछले चार वर्षों में नगर पालिका में भरपूर भ्रष्टाचार हुआ है, जांच शासन-प्रशासन में लंबित हैं। वार्डों में विकास कार्य शून्य है। सफाई, पानी और प्रकाश की हालत बहुत खराब है।
विज्ञापन

सभासद मनोज आर्य, भगत सिंह, असलम, जगदीश अनंत, लुक्की चौधरी आदि ने अधिकारियों से एडीएम स्तर के अधिकारी से चेयरमैन के कार्यों की जांच कराकर वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें