फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यमुना तट पर श्रावणी उपाकर्म पूजा का हुआ आयोजन

विज्ञापन
वृंदावन में बिहार घाट पर श्रावणी उपाकर्म की पूजा करते विप्रजन। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्रावण पूर्णिमा के पर्व पर आचार्य पंडित श्री नरोत्तम लाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में याज्ञिक रत्न आचार्य पंडित विष्णुकांत शास्त्री के आचार्यत्व में यमुना केशीघाट पर श्रावणी उपाकर्म पूजा का आयोजन हुआ। लगभग 300 से अधिक विप्र बंधुओं ने एवं विद्वानों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

आचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने बताया कि पूजा के अंतर्गत सर्वप्रथम हेमाद्रि संकल्प व उसके पश्चात दशविध स्नान द्वारा देह का शुद्धिकरण किया गया। यज्ञ भस्म, ब्रजरज गोरज, गोबर पंचगव्य धान्य सर्व औषधि व स्वर्ण आदि से स्नान किया गया। इसके पश्चात जल अभिमंत्रण, जल से मार्जन व विभिन्न औषधियों से विप्रो ने स्नान एवं मार्जन किया।
संध्या उपासना एवं गायत्री मंत्र जप व वेद मंत्रों द्वारा सूर्य उपस्थान किया गया। उन्होंने बताया कि श्री राधाकांत मंदिर में सप्त ऋषि एवं माता अरुंधति का पूजन तथा गणपति आदि देवों का पूजन एवं विशेष रूप से श्री नारायण पूजन सहित यज्ञोपवीत के देवताओं का आह्वान पूजन हुआ। स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज, भागवत मनीषी श्याम सुंदर पाराशर, सुरेश शास्त्री, व्यास नंदन महाराज, पंडित दीप नारायण शास्त्री, रविशंकर मिश्रा, गोविंद मिश्रा, नागेश मिश्रा, कैलाश पाठक, सुदामा प्रसाद तिवारी, शिवशरण करवरिया, मोहन सोनी, विजय मिश्र, द्वारकाधीश, गोपाल आचार्य, गौरव दीक्षित, राहुल तिवारी, गिरधारी मिश्रा, सोनू वर्मा, कुणाल शर्मा, प्राण बल्लभ दुबे आदि थे।
विज्ञापन

मांगलिक सेवा संस्थान और धर्म रक्षा संघ ने किया श्रावणी उपाकर्म
मांगलिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में धर्म रक्षा संघ के सहयोग से श्रावणी उपाकर्म का आयोजन बिहार घाट पर मंगल मूर्ति आचार्य राजेश पांडे के आचार्यत्व एवं आचार्य बद्रीश महाराज के सानिध्य में 251 विप्रजनों ने किया। आचार्य राजेश पांडे ने इसके बारे में जानकारी दी। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में नवीन चंद्र गोस्वामी, गोपेश गोस्वामी जानकी वल्लभ, अश्विनी, ब्रजेश पाठक, चेतन लवानियां, हरिकांत, विकास किशोरी शरण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें