घटनास्थल पर पुलिस और एसओजी टीम
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में एसओजी और पुलिस ने शुक्रवार रात को मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया है। बदमाश के दायें पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से तमंचा और बाइक बरामद हुई है।
एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि 50 हजार का इनामी मुकेश निषाद पुत्र रामस्वरूप निवासी मीरपुर आ रहा है। शुक्रवार को एसओजी प्रभारी धीरज गौतम और नौहझील प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने टीम के संग घेराबंदी कर ली। नौहझील के जंगल पारसौली में इनामी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। एसपी देहात ने बताया कि साल 2017 से लूट की वारदात में इनामी फरार चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश का इलाज सीएचसी में चल रहा है। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पुलिस टीम को पुरुस्कृत किया है।