फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों ने छोड़ा तो पुलिस बनी सहारा: एटा में बेबस बूढ़ी मां का वीडियो हुआ वायरल, तो राशन लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी

Fri, 01 Apr 2022 09:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बुजुर्ग महिला का बेटा और बहू तीन बच्चों को घर पर छोड़कर चल गए हैं। उनके जाने के बाद परिवार में खाने के लाले पड़ गए। बुजुर्ग महिला का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह मदद की गुहार लगा रही हैं। जानकारी होने पर पुलिस ने बुजुर्ग महिला के घर पर मदद पहुंचाई। 
विज्ञापन
पुलिस ने बुजुर्ग महिला के घर पहुंचाया राशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में एक युवक अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर दिल्ली चला गया। बाद में उसकी पत्नी भी चली गई। उनके जाने के बाद घर में खाने को भी न रहा तो किसी ने बुजुर्ग महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके वायरल होने पर मिरहची थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला के घर राशन पहुंचाया। 

विज्ञापन


मामला एटा जिले के थाना मिरहची के गांव आलमपुर सिंधावली का है। गांव निवासी बुजुर्ग कपूरी देवी का बेटा बूढ़ी मां, तीन बच्चों एवं पत्नी को छोड़कर घर से दिल्ली चला गया। जिसने अपने परिवार की सुध नहीं ली। इसके कुछ दिनों बाद ही पत्नी भी बच्चों को छोड़कर चली गई। घर पर बूढ़ी मां और तीन बच्चों के रह गए हैं। 

घर में नहीं था राशन

बेटे और बहू के जाने के बाद बुजुर्ग कपूरी देवी के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया। घर में राशन नहीं था। ऐसे में तीन बच्चों को पेट कैसे भरे। बेबस बुजुर्ग मां का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसमें वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगा रही हैं। वीडियो के माध्यम से इसकी जानकारी पुलिस को हुई। 

एसएसपी उदयशंकर सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को मिरहची थाने में तैनात उपनिरीक्षक जवाहर सिंह धाकरे आलमपुर पहुंचे और बुजुर्ग महिला व उनके नातियों के भरण-पोषण के लिए आटा, दाल, नमक, मसाले, चीनी, तेल, चाय, बिस्कुट सहित फलों की टोकरी भी भेंट की। इसके बाद बेबस मां की आंखों में आंसू आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें