फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार: मुठभेड़ में पुलिस की गोली से हुआ घायल, पांच साल से था फरार

Fri, 01 Apr 2022 10:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा)

सार

पुलिस ने शुक्रवार को 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वह पांच साल से फरार चल रहा था। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और एसओजी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में एसओजी और पुलिस ने शुक्रवार रात को मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया है। बदमाश के दायें पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से तमंचा और बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन


एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि 50 हजार का इनामी मुकेश निषाद पुत्र रामस्वरूप निवासी मीरपुर आ रहा है। शुक्रवार को एसओजी प्रभारी धीरज गौतम और नौहझील प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने टीम के संग घेराबंदी कर ली। नौहझील के जंगल पारसौली में इनामी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। 

पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। एसपी देहात ने बताया कि साल 2017 से लूट की वारदात में इनामी फरार चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश का इलाज सीएचसी में चल रहा है। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पुलिस टीम को पुरुस्कृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें