फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: सज गया भगवान जगन्नाथ का रथ, मंदिर परिसर में ही ठाकुर जी करेंगे भ्रमण

Tue, 23 Jun 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)

सार

  • वृंदावन के जगन्नाथ मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होंगे धार्मिक आयोजन
विज्ञापन
जगन्नाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में बहन सुभद्रा, बड़े भाई बलभद्र के साथ मंगलवार को रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ दर्शन देंगे। इसकी तैयारी वृंदावन के जगन्नाथ मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूरी कर ली गई हैं। दोनों की मंदिरों में रथ तैयार किया गया। कोरोना महामारी के दृष्टिगत इस बार भगवान जगन्नाथ की यात्रा नगर भ्रमण यात्रा के स्थान पर मंदिर परिसर में ही निकाली जाएगी। 

विज्ञापन


परंपरागत रूप से वृंदावन के जगन्नाथ मंदिर और श्रीकृष्ण-जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में विराजमान भगवान जगन्नाथ, उनके अग्रज बलभद्र व बहन सुभद्रा परंपरागत स्नान यात्रा के उपरांत ज्वरग्रस्त होकर एकांतवास में हैं। 


कोरोना के कारण तीर्थनगरी में नहीं निकलेगी जगन्नाथ रथयात्रा, 284 वर्ष में पहली बार हुआ ऐसा
विज्ञापन


यह एकांतवास 23 जून को पूर्ण होगा। इस दिन शाम 6 बजे सुसज्जित रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बलभद्र के साथ निकलेंगे। रथयात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर मंदिर परिसर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसकी तैयारियां दोनों मंदिरों में कर ली गई हैं।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर रथयात्रा में भक्त मंडलियां और गौड़ीय संप्रदाय के भक्तों के साथ संत शामिल होंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, सदस्यगण डॉ. चंद्रभान गुप्ता, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, डॉ. विनोद बनर्जी व संयुक्त मुख्य अधिशासी राजीव श्रीवास्तव के साथ संस्थान के विशेष कार्याधिकारी विजय बहादुर सिंह थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें