फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना- केनरा बैंक के 55 कर्मियों सहित 136 लोगों की रिपोर्ट आईं निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। केनरा बैंक के दो शाखा प्रबंधकों के संक्रमित मिलने के बाद से बंद बैंक मंगलवार से खोल दी जाएंगी। सोमवार को केरना बैंक के 55 कर्मचारियों समेत 136 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आईं हैं। इससे लोगों को अपना लेन देन करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

जिन बैंककर्मियों की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आई है उन ब्रांचों को मंगलवार से खोला जाएगा। बैंक प्रशासन ने निर्णय लिया है कि कासगंज मेन ब्रांच के अलावा सोरों, सहावर, सिढ़पुरा और गनेशपुर की बैंक शाखाएं खुल जाएंगी। पिछले 6 दिनों से बैंक शाखाएं बंद रहने के कारण ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
अभी 33 बैंक कर्मियों की रिपोर्ट आनी शेष हैं। जिसके कारण अन्य ब्रांचों के खोले जाने पर अभी निर्णय नहीं हो पा रहा। गंजडुंडवारा शाखा के बैंक प्रबंधक संक्रमित मिलने के बाद आइसोलेशन में हैं। उनकी दूसरी रिपोर्ट की प्रतिक्षा की जा रही है। ऐसी स्थिति में गंजडुंडवारा शाखा अभी बंद रहेगी।
विज्ञापन

55 केनरा बैंककर्मियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब जिले की 5 ब्रांचों को खोलने का निर्णय लिया गया है। अभी 33 बैंककर्मियों की रिपोर्ट आनी शेष हैं। यदि यह सभी रिपोर्टें निगेटिव आईं तो सभी बैंक शाखाएं खोलने का निर्णय लिया जाएगा- महेश प्रकाश, लीड बैंक मैनेजर।
बैंककर्मियों सहित कुल 136 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई हैं। यह राहत की बात है। लगातार संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं- डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें