माता-पिता का दिया सफलता का श्रेय
नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ साथ चाचा गिर्राज जोशी, कोच गोविंद सिंह, अमित चौधरी तथा रॉ पावर लिफ्टिंग यूपी की जनरल सेक्रेटरी प्रिया सिंह एवं यूपी पावर लिफ्टिंग के उपाध्यक्ष पहलाद कौशिक को दिया है।
नेहा गोवर्धन के बाबूलाल महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। महाविद्यालय के साथ-साथ कस्बावासियों ने खिलाड़ी का स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जतीपुरा निवासी शंकर कौशिक ने बताया कि नेहा ने इंटनेशनल स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर ब्रजभूमि का नाम रोशन किया है।