वहीं महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां कुछ देर इलाज के बाद लक्ष्मी ने भी दम तोड़ दिया। शनिवार को महिला का पोस्टमार्टम इटावा और युवक का पोस्टमार्टम मैनपुरी स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर हुआ।
गर्भस्थ शिशु की भी मौत
फर्दपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में सिर्फ दंपती ही नहीं बल्कि गर्भस्थ शिशु की भी मौत हुई है। हादसे में जान गवाने वाली लक्ष्मी आठ माह की गर्भवती थी। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पहले बच्चे को लेकर दंपती खुश थे, वहीं घर में खुशी का माहौल था। लेकिन हादसे ने पल भर में सारी खुशियां मातम में बदल दीं।
कैबिनेट मंत्री ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
बिछवां में हुए सड़क हादसे के बाद शनिवार को कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां मृतक परिजनों से हादसे के बारे में जानकारी ली। दुखी परिवार को सांत्वना देकर हर संभव सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया।