फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: फायरिंग में तीन लोगों की मौत की सूचना निकली झूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। गांव बठैनकलां में नशे में धुत एक युवक ने पुलिस को फायरिंग होने से तीन लोगों की मौत होने की सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस अधिकारी फोर्स समेत गांव पहुंच गए। लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि गांव बठैनकलां निवासी नवल ने मंगलवार की रात्रि में करीब 11 बजे डायल 112 पर गांव में फायरिंग होने से तीन लोगों की मौत होने की सूचना दी। वरिष्ठ अधिकारियों, डायल 112 की कई गाड़ियों समेत पुलिस फोर्स गांव पहुंच गया। पुलिस ने सोते ग्रामीणों से पूछताछ की तो ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि यहां ऐसा कोई मामला नहीं है।
गांव में कुशलता है। यह सुन पुलिस प्रशासन ने युवक की तलाश शुरू कर दी। मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मालूम हुआ कि युवक शराब के नशे में धुत था, उसने पुलिस को बताया कि उसने गोलियां चलने की आवाज सुनी थी। इसलिए पुलिस को बता दिया। पुलिस युवक को थाना ले आई। युवक का चालान कर दिया।
विज्ञापन

इससे दो दिन पूर्व भी पुलिस को बठैनगेट पर नशे में धुत युवकों ने लूट की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता लगा कि युवकों का 20 रुपये को लेकर आपसी झगड़ा हुआ था। बाद में युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें